23 Apr 2024, 19:05:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशियाई मछुआरों ने बचाई रोहिंग्या मुसलमानों की जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 3:12PM | Updated Date: Apr 6 2018 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बंदा असेह। इंडोनेशिया के मछुआरों ने शुक्रवार तड़के सुमात्रा द्वीप में कम से कम पांच रोहिंग्या मुसलमानों की जान बचा ली। 
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष इस प्रकार की यह पहली घटना है।  इस बीच, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पांच अन्य रोहिंग्या मुसलमानों के समुद्र में डूबने से मौत हो गयी। 
यह तत्काल पता नहीं चल सका कि नौका कहां से चली थी। मानव अधिकार समूहों ने कहा है कि उन्हें आशंका है कि  म्यांमार से कई और शरणार्थियों ने खतरनाक समुद्री रास्ते को पार करने का प्रयास कर रहे हैं। सुमात्रा में उत्तरी शीर्ष के पूर्वी असेह में मछुआरों ने दो पुरुष, दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया जबकि अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पांच अन्य लोगों की मौत हो गयी। 
पूर्वी असेह में एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी राजाली ने कहा,"उन लोगों को करीब डेढ़ बजे यहां लाया गया और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »