25 Apr 2024, 02:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई में 48 सरकारी कर्मचारियों का हुआ सामूहिक निकाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 10:45AM | Updated Date: Apr 6 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वारा। दुबई के शासक हमदान बिन राशिद अल मकतूम द्वारा यहां विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करने वाले 48 कर्मचारियों के सामूहिक निकाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दुबई म्यूनिसिपैलिटी, दुबई हेल्थ अथॉरिटी और इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टीविटीज डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों का निकाह हुआ।
 
दुबई म्यूनिसिपैलिटी के डायरेक्टर जनरल दाऊद अल हाजिरी ने कहा यह इवेंट देश की ओर से खुशियों के प्रसार के लिए पहल के तौर पर आयोजित किया गया, साथ ही इसके जरिए उन परिवारों की मदद की गई, जो शादी का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।
 
इस इवेंट के लिए पूरे खर्च का भुगतान शेख द्वारा किया गया। अल हाजिरी ने कहा देश के युवाओं को इससे प्रोत्साहन मिलेगा कि सामूहिक आयोजन से खर्च को कम किया जा सकता है। समारोह में और भी कई इवेंट हुए।Ñ इस दौरान विवाह बंधन में बंधने वाले एक शख्स ने शेख हमदान का शुक्रिया अदा किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »