18 Apr 2024, 05:57:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलेशिया ने रोहिंग्याओं को देश की सीमा में आने से रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 4:54PM | Updated Date: Apr 3 2018 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालमपुर।  मलेशिया ने म्यांमार से पलायन कर रहे 56 रोहिंग्या मुस्लमानों की नाव को उत्तरी कंगकावी में रोक दिया है। मलेशिया के  नौसेना प्रमुख एडमिरल अहमद कमारुलजमा अहमद बदरूद्दीन ने कहा, " सभी 56 यात्री जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं, सुरक्षित लेकिन थके हुए और भूखे हैं। हमने उन्हें पानी, भोजन और अन्य मानवीय सहायता प्रदान की है।" संयुक्त राष्ट्र के अनुसार म्यांमार के रखाइन प्रांत में गत वर्ष अगस्त महीने में सैनिकों द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ शुरू की गयी कार्रवाई के बाद से अब तक लगभग सात लाख रोहिंग्या मुस्लमान म्यांमार से पलायन कर गए हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »