20 Apr 2024, 18:53:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया के घौता में 40 हजार से अधिक लोगों की घर वापसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 4:33PM | Updated Date: Apr 3 2018 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। सीरिया के पूर्वी घौता में विद्रोहियों और सेना के बीच संघर्ष के दौरान घर छोड़क पलायन करने वाले घौता के लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। पलायन करने वाले 40 हजार से अधिक लोग अपने घर लौट गए हैं। इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने यह खबर रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से दी है। 

इंटरफैक्स ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि पिछले चौबीस घंटे में एक हजार एक सौ 23 विद्रोही और उनके परिवार के लोग पूर्वी घौटा के दौमा शहर को छोड़ कर चले गए हैं। 

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मानवतावादी कार्यक्रम शुरू होने के बाद 2,269 उग्रवादी और उनके परिवार के लोग दश्मिक के पूर्वी उपनगर तथा बड़े शहरी केंद्र दौमा से चले गए हैं।

सीरिया के मानवतावादी संगठन ने घौता पर सरकारी आक्रमण को सबसे घातक युद्ध करार दिया और कहा कि इस युद्ध में एक हजार छह सौ से अधिक नागरिक मारे गए हैं।  उधर, सीरिया की सरकार ने कहा कि वह युद्ध के दौरान पूर्वी घौता में हुई लगातार गोलीबारी के बाद सुरक्षा बहाल करने की कोशिश कर रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »