19 Apr 2024, 07:39:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोको हराम के हमले में 15 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 3:20PM | Updated Date: Apr 2 2018 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैदुगुरी। नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी मैदुगुरी शहर में इस्लामिक आतंकवादी समूह बोको हराम की कायराना करतूत सामने आई है। बोको हराम के आतंकवादियों ने यहां 15 लोगों की हत्या कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

त्वरित कार्यबल के प्रमुख बेल्लो दामबाता ने बताया कि बोको हराम के रविवार देर रात किए गए हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए और 68 अन्य घायल हो गए।  इस हमले को काफी अप्रत्याशित माना जा रहा है क्योंकि सरकार ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि वह इस संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »