20 Apr 2024, 09:12:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने किया सैन्य अभ्यास शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 2:42PM | Updated Date: Apr 2 2018 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना सालाना एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार से शुरू हुए इस सैन्य अभ्यास का नाम 'फोल ईगल' दिया गया है जिसमें लगभग 11 हजार पांच सौ अमेरिकी और दो लाख 90 हजार दक्षिण कोरियाई सैनिक शामिल हैं। फरवरी में दक्षिण कोरिया में हुये शीतकालीन ओलंपिक के कारण इस सैन्य अभ्यास को अप्रैल तक टाल दिया गया था।
उत्तर कोरिया अक्सर दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की आलोचना करता रहा है लेकिन इस बार वह इस सैन्य अभ्यास को लेकर चुप है। उत्तर कोरिया की दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ सम्मेलनों की पेशकश के बाद से उसके दोनों देशों के साथ संबंधों में व्याप्त तनाव में कमी के संकेत हैं।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अगले महीने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद श्री उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच भी मुलाकात हो सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »