26 Apr 2024, 04:30:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वियतनाम और चीन के संबंधों को बेहतर करने के लिए समुद्री मुद्दों का हल जरूरी : चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 2:35PM | Updated Date: Apr 2 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हनोई। दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन और वियतनाम के बीच चल रही खींचतान को लेकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन और वियतनाम को बातचीत के माध्यम से इस विवाद को हल करना चाहिए।
वांग यी ने वियतनाम के विदेश मंत्री फाम बिन्­ह मिन्­ह से यहां मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा ''हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने और स्थायी विकास के लिए समुद्री मुद्दों का निपटान अत्यंत महत्वपूर्ण है।'' गौरतलब है कि चीन दक्षिण चीन सागर के 90 फीसदी हिस्सों पर अपना दावा पेश करता है। इसके विपरीत ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपीन्स, ताइवान तथा वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »