29 Mar 2024, 11:09:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जेल में बंद कैदियों के बीच हिंसा, सात पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 2:35PM | Updated Date: Apr 2 2018 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मेक्सिको के पूर्वी राज्य वेराक्रूज की एक जेल में शनिवार रात हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में यहां सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई वहीं करीब दस कैदी इस हिंसा में घायल हो गए। 
स्थानीय प्रशासन के हवाले से कहा कि शनिवार देर रात ला तोम्बा जेल राज्य कारागार में हुई हिंसा में सात पुलिस अधिकारियों की मौत हो गयी तथा तथा दस कैदी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी और दूसरे दिन सुबह तक जेल पर पूरी तरह नियंत्रण किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कैदियों ने जेल के अंदर गद्दों में आग लगा दी थी। ज्यादातर अधिकारियों की मौत दम घुटने के कारण हुई है लेकिन विशेषज्ञ मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »