28 Mar 2024, 23:15:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूटन की कब्र के पास दफन किए गए विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 10:51AM | Updated Date: Apr 2 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कैंब्रिज पहुंचे। हॉकिंग का अंतिम संस्कार ग्रेट सेंट मैरी चर्च के पास किया गया, जो 50 साल से अधिक समय तक उनका शैक्षणिक घर रहा है। हालांकि यहां आम जनता की पहुंच नहीं हो सकी, क्योंकि परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के लिए अंतिम संस्कार कार्यक्रम निजी रखा गया। 
 
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पुलिस के मुताबिक यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी रहा और बिना आमंत्रण के किसी को भी चर्च में अंतिम संस्कार के पहले या इस दौरान प्रवेश नहीं करने दिया गया। दुनिया के सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक और समय का संक्षिप्त इतिहास के लेखक ने 14 मार्च को 76 वर्ष की आयु में अपने कैंब्रिज स्थित घर में प्राण छोड़े। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »