24 Apr 2024, 15:28:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गृह नगर पहुंचकर भावुक हो गर्इं मलाला यूसुफजई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2018 12:25PM | Updated Date: Apr 1 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई एक दिवसीय यात्रा पर गृह नगर स्वात घाटी पहुंची हैं। लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने वाली मलाला 2012 में तालिबान की गोली का शिकार हुई थीं। तब उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर ब्रिटेन ले जाया गया था। इसके छह साल बाद वह गुरुवार को अपने पिता और छोटे भाई के साथ स्वदेश लौटी हैं।
 
सुरक्षा कारणों से पहले उनका स्वात घाटी आना तय नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने घर जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच वह हेलिकॉप्टर से मिंगोरा के मकन बाघ स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचीं। पाकिस्तान की सूचना राज्यमंत्री मरयम औरंगजेब भी उनके साथ थीं। पुराने मित्रों और शिक्षकों से मुलाकात करते हुए मलाला की आंखों में आंसू आ गए। घर पर कुछ समय बिताने के बाद वह स्वात कैडेट कॉलेज पहुंचीं, जहां एक समारोह को संबोधित किया। साथ ही शांग्ला जिले में लड़कियों के स्कूल के उद्घाटन का भी कार्यक्रम है। यह स्कूल मलाला को नोबेल पुरस्कार के साथ मिली इनामी राशि से बनाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »