17 Apr 2024, 05:08:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त,17 लोगों की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2018 10:55AM | Updated Date: Mar 31 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की के पूर्वी प्रांत इगदिर में एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 17 प्रवासियों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू के अनुसार बस 14 यात्रियों की क्षमता वाली थी, लेकिन उसमें 50 से अधिक प्रवासी सवार थे।  एक लैंप पोस्ट से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। इसी दौरान पीछे से अन्य प्रवासियों को लेकर आ रहे एक ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर गिरे लोगों को रौंद दिया।
 
अनादोलू ने बताया कि ट्रक चालक समेत उसमें सवार 13 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बस में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान के नागरिक सवार थे। इगदिर के गवर्नर एनवर उनलु ने कहा प्रवासियों की तस्करी की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ। उनके प्रांत में मानव तस्करी आम है। हाल के वर्षों में सीरिया और अन्य देशों से हजारों शरणार्थी तुर्की के रास्ते यूनान और यूरोप में घुसे। इनमें से कई शरणार्थी इस दौरान मारे भी गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »