19 Apr 2024, 19:20:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने H1B वीजा के नियम किए सख्त, भारतीय होंगे प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2018 10:48AM | Updated Date: Mar 31 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। देश के लिए खतरा पैदा करने वालों को रोकने के लिए अमेरिका ने अपने वीजा नियमों को और सख्त कर दिया है। इसके तहत अमेरिकी वीजा के लिए अप्लाई करने वाले को फॉर्म में अब अपने पुराने मोबाइल नंबरों, ई-मेल आईडी और सोशल मीडिया की हिस्ट्री समेत कई जानकारियां मुहैया कराना होंगी। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट का अनुमान है कि इन नए नियमों का असर 1.47 करोड़ लोगों पर होगा।
 
नए वीजा नियमों से जो लोग प्रभावित होंगे, उनमें 7.10 लाख अप्रवासी और 1.40 करोड़ गैर-अप्रवासी वीजा आवेदक शामिल हैं। इसके अलावा नए वीजा फॉर्म में आवेदकों से उनकी मेडिकल जांच से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। इसके चलते कई लोगों को आवेदन के दौरान मेडिकल जांच से गुजरना पड़ सकता है। फेडरल रजिस्टर में पोस्ट किए गए एक डॉक्युमेंट के अनुसार जो भी गैर-अप्रवासी वीजा लेकर अमेरिका आना चाहते हैं, उन्हें नए नियमों के तहत फॉर्म में पूछे गए सवालों के जवाब देना होंगे। डिपार्टमेंट का कहना है कि इस पूरी कवायद का मकसद लोगों की सही पहचान और पूरी जांच है।
 
ये होगी नई जानकारी
 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का यूजर नेम।
पांच साल में इस्तेमाल किए गए ई-मेल आईडी और फोन नंबर्स।
पांच साल की विदेश यात्रा की जानकारी। इसके अलावा यह भी बताना होगा कि किसी देश से आपको डिपोर्ट (देश निकाला) तो नहीं किया गया।
आपके परिवार क कोई सदस्य आतंकी गतिविधियों में तो लिप्त नहीं रहा।
डॉक्युमेंट्स आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को पब्लिश किया जाएगा। इसके बाद लोगों को 60 दिन के भीतर नए वीजा फॉर्म पर सुझाव या टिप्पणी देना होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »