25 Apr 2024, 00:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

28 साल पहले 11 लड़कियों से दुष्कर्म के बाद कर दी थी उनकी हत्या, अब मिलेेेेगी सजा-ए-मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 4:32PM | Updated Date: Mar 30 2018 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन की एक अदालत ने दुष्कर्म और हत्या के एक आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। 54 वर्षीय गाओ चेंगयांग पर 11 लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप था।
चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेंगयांग ने वर्ष 1988 से 2002 के बीच गांसू प्रांत के बेयिन शहर में 11 लोगों की हत्या करने के अपराध को कबूल कर लिया है। पीड़ितों में सबसे कम की आयु महज आठ वर्ष थी। चेंगयांग को अगस्त 2016 में उसकी ग्रोसरी स्टोर से अन्य किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन गिरफ्तारी के बाद 28 वर्ष पुराने अपराधों का खुलासा हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »