29 Mar 2024, 18:49:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सिर्त में आतंकियों ने सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, पांच जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 2:49PM | Updated Date: Mar 30 2018 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दियारबकीर। कुर्दिश वर्कर्स पार्टी के आतंकवादियों ने तुर्की के सिर्त प्रांत में स्थित सैन्य ठिकाने को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर हमला अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए वहीं सात अन्य जवान घायल बताए गए हैं। 

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि सिर्त प्रांत के इरुह जिले में स्थित सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ। इस बारे अभी अन्य कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »