24 Apr 2024, 10:26:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आॅस्ट्रेलिया में मानव तस्करी के आरोप में भारतीय पत्रकार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 12:35PM | Updated Date: Mar 30 2018 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। आॅस्ट्रेलिया में एक भारतीय पत्रकार पर मानव तस्करी का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने राष्ट्रमंडल खेल को कवर करने के लिए ब्रिस्बेन आए आठ अन्य भारतीयों का फर्जी मीडिया दल बनाने में मदद की।
 
आॅस्ट्रेलियाई सीमा बल (एबीएफ) ने कहा है कि राकेश कुमार शर्मा (46) को आठ अन्य भारतीयों के साथ ब्रिस्बेन में हिरासत में ले लिया गया। इन सबकी मान्यता कथित तौर पर असली नहीं थी। एबीएफ के बयान के मुताबिक शर्मा पर अगले सप्ताह गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में शिरकत करने के लिए फर्जी मीडिया दल की यात्रा में मदद का आरोप है।
 
उस पर लोगों की तस्करी सहित आव्रजन कानून 1958 के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है। ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर पहुंचे नौ लोगों के पास अस्थायी वीजा था और उनके राष्ट्रमंडल खेलों को कवर करने के लिए मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि होने का दावा किया गया। आॅस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) ने शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसे गुरुवार को ब्रिस्बेन की अदालत में पेश किया गया। इन आरोपों के लिए अधिकतम 20 साल जेल की सजा हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »