29 Mar 2024, 15:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में 70 सैन्य अधिकारियों पर लगा तख्तापलट की कोशिश में साथ देने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 3:12PM | Updated Date: Mar 29 2018 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की में 70 सैन्य अधिकारियों को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है। दरअसल, इन सैन्य अधिकारियों पर वर्ष 2016 में तख्तापलट का प्रयास करने के आरोपी अमेरिका में रह रहे इस्लामी धर्मगुरु फतहुल्लाह गुलेन के साथ संबंध होने के आरोप लगा है।

सीएनएन तुर्क ने कहा कि जांच के सिलसिले में सरकारी वकीलों के नेतृत्व में पुलिस ने तुर्की के 38 राज्यों में एक साथ अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार गुलेन के साथ संबंधों को लेकर पहले हिरासत में लिए गये सैनिकों के बयानों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गयी। 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने इसी महीने कहा था कि तुर्की ने जुलाई 2016 में हुए तख्तापलट के प्रयास के लिए 160000 लोगों को हिरासत में लिया है और इतने ही सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। तुर्की, तख्तापलट के प्रयास के लिए गुलेन को जिम्मेदार ठहराता रहा है जबकि वह इसमें हाथ होने से इनकार करता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »