24 Apr 2024, 06:05:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हमले के 6 साल बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पाक लौटीं मलाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 10:52AM | Updated Date: Mar 29 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई करीब छह साल बाद पाकिस्तान वापस लौट गई हैं। पाकिस्तान के जियो टीवी ने मलाला की इस्लामाबाद हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलने की तस्वीरें दिखाई है। उनके साथ उनकी मां और उनके पिता भी एयरपोर्ट पर देखे गए। जानकारी के मुताबिक, मलाला अपने परिवार और मलाला फंड के सीईओ के साथ 'मीट द मलाला' कार्यक्रम में शामिल होंगी। वो चार दिनों तक पाकिस्तान में रहेंगी।

गौर हो कि दुनिया भर में लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला ने मलाला फंड की स्थापना की है।  मलाला को 17 वर्ष की आयु में साल 2014 में शिक्षा का समर्थन करने के लिए नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साल 2012 में तालिबानी आतंकियों द्वारा किये गये हमले के बाद मलाला की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है। मलाला को पाकिस्तान में 9 अक्टूबर 2012 को आतंकियों ने सिर में गोली मार दी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था। 

 
पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि मलाला उस घटना के बाद पहली बार पाकिस्तान लौटी हैं, जब साल 2012 में लड़कियों के लिए शिक्षा की वकालत करने के लिए तालिबान के एक बंदूकधारी ने उन्हें सिर पर गोली मारी थी। यानी पूरे 6 साल बाद मलाला अपने देश वापस गई हैं। बता दें कि तालिबानी हमले के बाद मलाला ने पाकिस्तान छोड़ दिया था और वह इंग्लैंड में रहने लगी थीं।
 
पाक मीडिया के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 1:41 बजे पाकिस्तान के बेनजीर भुट्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका विमान (अमिरात EK-614) उतरा। उनके पाकिस्तान आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विमान से उतरने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एक स्थानीय होटल में ले जाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर उनकी यात्रा का विवरण गुप्त रखा गया।  गौरतलब है  कि मलाला ने 2018 के जनवरी में दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में कहा था कि मुझे विश्वास है, मैं एक दिन पाकिस्तान जरूर जाऊंगी और अपने देश को देखूंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »