19 Apr 2024, 11:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानिए, म्यांमार को लेकर क्यों हैरान हैं संयुक्त राष्ट्र महासचिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 3:30PM | Updated Date: Mar 27 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने नफरत फैलाने वालों के खिलाफ संगठित रुख अपनाने के लिए म्यांमार के सभी नेताओं से अपील की है। दरअसल गुटरेज म्यांमार के वरिष्ठ जनरल यू मिन आंग हलेंग की टिप्पणियों से स्तब्ध हैं।
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, गुटेरस ने म्यांमार के सभी नेताओं से अपील की है कि वे सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए नफरत फैलाने की उत्तेजना के खिलाफ संगठित रुख अपनाएं।"  मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जनरल हलेंग ने एक सैन्य सभा में कहा कि रोहिंग्याओं की देश के किसी अन्य सजातीय समूह के साथ किसी तरह की समानता नहीं है। 
गुटेरेस ने दोहराया है कि हिंसा के मूल कारण का समाधान करने की आवश्यकता है और जरुरतमंदों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करना म्यांमार सरकार का दायित्व है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »