20 Apr 2024, 16:09:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पंचायत का अजीब फैसला - रेप के बदले करो रेप, 12 गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 11:25AM | Updated Date: Mar 27 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पंचायत ने एक अजीब फैसला सुनाया है। मुलतान में जिरगा, यानी गांव की पंचायत ने 12 वर्षीय लड़की के साथ हुई रेप की वारदात की सुनवाई करते हुए पीड़िता के भाई द्वारा बदले के स्वरूप आरोपी की बहन के साथ रेप किए जाने का फैसला सुना दिया। ऐसे ही एक मामले में संदिग्ध की बहन के साथ बदले में बलात्कार किया गया। 
 
पुलिस अधिकारी अल्लाह बख्श के मुताबिक गांव की पंचायत ने 12 वर्षीय पीड़िता के साथ रेप करने वाले आरोपी की 16 वर्षीय बहन के साथ सजा बतौर पीड़िता के भाई को रेप करने का आदेश दिया। घटना लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर पीरमहल में पिछले सप्ताह घटी थी। उप निरीक्षक शौकत अली जावेद की शिकायत पर पीरमहल पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार 20 मार्च को पीरमहल के गरीबाबाद इलाके के एक व्यक्ति ने वहीं की एक लड़की से रेप किया था। जिरगा द्वारा दिए गए उक्त फैसले के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »