19 Apr 2024, 17:00:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब ने नष्ट की यमन विद्रोहियों की सात मिसाइलें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 11:21AM | Updated Date: Mar 27 2018 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर एक बार फिर यमन के हुति विद्रोहियों ने मिसाइल अटैक किया, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सऊदी मीडिया के मुताबिक हुति विद्रोहियों ने रविवार को रियाद पर सात बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हालांकि सऊदी एयर फोर्स ने हवा में ही इन्हें नष्ट कर दिया।
 
इस घटना के बाद एक बार फिर सऊदी-यमन-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। अरब गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मल्की ने कहा सऊदी के चार अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाते हुए यमन से मिसाइलों को दागा गया था। पिछले साल 4 नवंबर को यमन ने सऊदी एयरपोर्ट पर अटैक किया था, लेकिन सऊदी सेना ने उसे नष्ट कर दिया।
 
सऊदी अरब शुरू से ही आरोप लगाता आया है कि अशांति और अस्थिरता फैलाने के लिए यमन में हुति विद्रोहियों को ईरान हथियार उपलब्ध करा रहा है। पिछले साल नवंबर में हुए हमले के लिए सऊदी के डिफेंस मिनिस्टर ने यमन के शिया विद्रोही हिजबुल्ला को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »