29 Mar 2024, 19:23:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रात के अंधेरे में सऊदी अरब पर दागीं सात मिसाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 2:59PM | Updated Date: Mar 26 2018 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। रविवार रात यमन से रियाद पर करीब सात मिसाइलें दागी गईं। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के मुताबिक ये मिसाईलें यमन के हौती विद्रोहियों ने दागीं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने आज इस बात की जानकारी दी। एसपीए के मुताबिक गठबंधन सेना के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल-मल्की ने कहा कि यह मिसाइलें रविवार देर रात को यमन से दागी गईं जिसके कारण रियाद में मिस्र के एक नागरिक की मौत हो गयी तथा दो अन्य नागरिक घायल हो गये। मिस्र के नागरिक की मौत घर का मलबा गिरने से हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »