19 Apr 2024, 11:35:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानिए, घौता शहर को क्यों छोड़ने पर मजबूर हुए हजारों विद्रोही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 2:15PM | Updated Date: Mar 26 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। सीरिया में सरकार और विद्रोहियों के समूहों के बीच हुए समझौते के बाद 5000 विद्रोहियों ने घौता को छोड़ दिया है। विद्रोही अपने परिवार के साथ 77 बसों में सवार होकर पूर्वी घौता शहर से रवाना हो गए। 
सीरिया की समाचार एजेंसी साना ने बताया कि राजधानी दमिश्क के नजदीक एक समय में विद्रोहियों का गढ़ रहे पूर्वी घौता से लगातार दूसरे दिन भी विद्रोहियों का निकलना जारी रहा। सरकार के साथ विद्रोहियों के समूह फैलक-अल- रहमान के समझौते के अनुसार इन समूहों ने अरबीन क्षेत्र  सरकार के हवाले करके उत्तर-पश्चिम सीरिया में जाना स्वीकार कर लिया है। शनिवार को भी करीब 1000 विद्रोही पूर्वी घोता को छोड़कर उत्तरी पश्चिमी सीरिया के रवाना हुए थे। 
सीरिया  समर्थक सेनाएं दमिश्क से 15 किलोमीटर दूर पूर्व में विद्रोहियों के प्रमुख गढ़ पर एक महीने तक चली हवाई और जमीनी लड़ाई के बाद नियंत्रण में करने और विद्रोही समूह फैलक-अल-रहमान और दूसरे विद्रोही समूह अहरार-अल-शान के साथ इसे छोड़ने का समझौता करने में कामयाब रही। 
सैन्य सूत्र ने  बताया कि फैलक-अल-रहमान के विद्रोहियों को यहां से निकालने की प्रक्रिया पूरी होने में दो-तीन दिन का समय लगेगा। विद्रोही जमालका, जोबर, इन तेरमा और अरबीन शहरों से आ रहे हैं। जो विद्रोही हारास्ता और अरबीन से विरोधियों के कब्जे वाले उत्तरी क्षेत्र में पहुंच गये हैं उनका वहां विरोधियों द्वारा संचालित हामा स्वास्थ्य निदेशालय में उपचार चल रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »