29 Mar 2024, 11:41:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोर्न स्टार को दी धमकी, जानिए वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 2:08PM | Updated Date: Mar 26 2018 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की पोर्न स्टार स्ट्रोमी डेनियल्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध होने का वादा करते हुए उन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। डेनियल्स ने कहा है कि ट्रंप की ओर से मामले में चुप रहने के लिए 2011 में धमकी दी गई थी और मुंह खोलने पर परिणाम भुगतने को भी कहा गया था।
डेनियल्स का असली नाम स्टीफेनी क्लीफोर्ड है, जिसने सीबीएस न्यूज"60 मिनट्स" को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप से मिली धमकी का खुलासा किया है। डेनियल्स के मुताबिक जब वह फिटनेस क्लास के लिए जा रही थी तो पार्किंग में एक अनजान आदमी आया और उसने कहा" ट्रंप को अकेला छोड़ दो, इस घटना को भी भूल जाओ।" डेनियल्स ने बताया उस आदमी ने मेरी नवजात बच्ची की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह बहुत ही प्यारी बच्ची है लेकिन अगर उसकी मां के साथ कुछ भी हो जाए तो यह काफी दुखद और शर्मनाक होगा। इसके बाद वह आदमी वहां से चला गया।" डेनियल्स ने छह मार्च को ट्रंप के खिलाफ अदालत में एक मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें उसने कहा है कि ट्रंप ने कभी भी उन दोनों के बीच अवैध संबंधों को गुप्त रखने के लिए कोई एग्रीमेंट नहीं  किया था।
इस साक्षात्कार के प्रसारित होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाऊस  से कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। राष्ट्रपति रविवार की शाम फ्लोरिडा से वापिस लौटे और जब पत्रकारों ने उनसे इस घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब भी नहीं दिया।
ट्रंप पर इस तरह का आरोप मशहूर फैशन पत्रिका प्लेबॉय की पूर्व मॉडल केरन मैकडुगल ने भी लगाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »