20 Apr 2024, 15:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के शॉपिंग मॉल में लगी भयानक आग- 37 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 11:07AM | Updated Date: Mar 26 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केमरोफो। रूस के साइबेरियाई शहर केमरोफो में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी 69 से अधिक लोग लापता हैं या अंदर फंसे हैं। राहत व बचाव का काम जारी है। 
 
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि घटना के बाद 67 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें 40 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, आग सबसे पहले मॅाल की चौथी मंजिल पर लगी। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इसमें कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखाई दे रहे हैं।
 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग सबसे पहले बिल्डिंग के उस हिस्से में लगी, जहां सिनेमा हॉल है। आग की वजह से छत का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। चश्मदीदों के मुताबिक, शॅापिंग सेंटर में एक छोटा चिड़ियाघर भी था। इसमें बकरी, गिनी पिग, बिल्ली और कुत्ते समेत कई जानवर थे।
 
पुलिस अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं लगा पाई है। हालांकि, घटना की जांच के लिए अधिकारियों के निर्देश दे दिए गए हैं। केमोरोवो साइबेरिया का एक अहम कोयला खदानों वाला शहर है। ये शहर मॅास्को से करीब 3600 किलोमीटर दूर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »