29 Mar 2024, 12:08:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक में पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बनीं माविया, ट्विटर पर छा गईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 10:31AM | Updated Date: Mar 26 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्राइवेट न्यूज चैनल कोहिनूर न्यूज पर शनिवार को एक ट्रांसजेंडर माविया मलिक ने न्यूज एंकर के रूप में खबरें पढ़ीं। किसी ट्रांसजेंडर को न्यूज एंकर बनाए जाने की ये असाधारण घटना जल्दी ही सोशल मीडिया पर छा गई। बीबीसी के पत्रकार सिराज हसन ने माविया की तस्वीर के साथ ट्वीट भी किया। सोशल मीडिया पर कोहिनूर चैनल की काफी तारीफ भी की जा रही है।
 
इसी महीने पाकिस्तानी संसद ने थर्ड जेंडरों के साथ होने वाली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना को रोकने के लिए बिल भी पास किया है। इस बिल के मुताबिक अगर किसी ट्रांस जेंडर को किसी भी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना पहुंचाई जाएगी तो वो व्यक्ति दंड का अधिकारी होगा। अगर यह बिल कानून बन पाता है तो यह ट्रांसजेंडरों को अपने लिंग का निर्धारण करने तथा सरकारी कार्यालयों में इसके आधार पर पंजीकरण का अधिकार देगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »