28 Mar 2024, 19:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंग्लैंड के छह शहरों में 9 से 13 तक समोसे का जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 10:29AM | Updated Date: Mar 26 2018 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। इंग्लैंड में अगले महीने 'राष्ट्रीय समोसा सप्ताह' का आयोजन होने जा रहा है। इसमें छह शहर भाग लेंगे। यह एक तरह से चैरिटी प्रोग्राम होगा जिसमें भाग लेने वाले लोग समोसा बनाएंगे, बेचेंगे और खाएंगे भी। समोसा भारत का सबसे स्वादु व्यंजन है जिसे कई रूपों में बनाया और बेचा जाता है। समोसा सप्ताह 9 से 13 अप्रैल तक चलेगा जिसे लिसेस्टर के एक मीडिया कारोबारी शुरू कर रहे हैं। उनका मानना है कि समोसा ने देश-दुनिया की कई बाधाओं को तोड़कर इंग्लैंड के अलग-अलग समुदायों को एक साथ पिरोने का काम किया है।
 
दक्षिण पूर्व की देन है समोसा
समोसा सप्ताह शुरू करने वाले रोमेल गुलजार ने कहा, 'इसे लोग चाय के साथ लेते हैं लेकिन इसकी खासियत इससे कहीं ज्यादा है। हम समोसा के माध्यम से दक्षिण एशिया की समृद्ध संस्कृति और खान-पान की विरासत को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। तिकोने आकार का यह व्यंजन मूल रूप से दक्षिण पूर्व की देन है जिसे सफरी सौदागर खाते थे। शायद यही कारण है जो समोसे ने अपना सफर भारत, पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक पूरा किया।' रोमेल गुलजार लिसेस्टर स्थित एक न्यूज सर्विस के संपादक हैं।
 
इस अभियान में बर्मिंघम, मैनचेस्टर, कॉवेंट्री, नॉटिंघमशायर और रैडेलेट के लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में समोसा-इटिंग कॉन्टेस्ट, पॉप अप समोसा और टेस्टिएस्ट समोसा अवॉर्ड्स का आयोजन किया जा रहा है। इस मुहिम को मेंटल हेल्थ चैरिटी लैंप और केयर आॅफ पुलिस सरवाइवर्स (सीओपीएस) ने शुरू किया है जिसका मकसद उन पुलिस अधिकारियों के परिवार को मदद पहुंचाना है जिन्होंने काम के दौरान अपनी जिंदगी गंवा दी।
 
कहां का समोसा सबसे स्वादिष्ट?
गुलजार वैसे तो पाकिस्तान में जन्मे लेकिन बाद में दुबई आ गए। उसके बाद  स्थाई रूप से इंग्लैंड में रहने लगे। गुलजार कहते हैं, कंपटीशन में आने के लिए आप बेस्ट समोसा के लिए कोई पुरस्कार आॅफर कर सकते हैं। हमें लगता है इसकी शुरूआत आगे चलकर काफी लोकप्रिय हो सकती है। 2016 में एक ऐसा ही लिसेस्टर करी अवॉर्ड्स भी शुरू किया गया था।
 
गुलजार को लगता है कि दुनिया का सबसे स्वादिष्ट समोसा दिल्ली में बनता है, इसीलिए वे इंग्लैंड में समोसा सप्ताह आयोजित कर इसे लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। राष्ट्रीय समोसा सप्ताह के विजेताओं को लिसेस्टर करी अवॉर्ड्स 2018 दिया जाएगा जिसका आयोजन 22 अप्रैल को किया जाएगा। इसमें अलग-अलग शहरों के 22 चुनिंदा रेस्त्रां हिस्सा लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »