25 Apr 2024, 08:00:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानिए किस बात को लेकर परेशान हैं तुर्की के राष्ट्रपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2018 2:40PM | Updated Date: Mar 24 2018 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से कहा कि वह सीरिया के आफरिन क्षेत्र में तुर्की की सेना द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर किये जा रहे बेबुनियाद दावों से बहुत चिंतित हैं। 
तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने आज इस बात की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक श्री एर्दोगन ने इस संबंध में श्री मैक्रॉन से फोन पर बात की और अपनी चिंता व्यक्त की।  
गौरतलब है कि सीरिया के आफरिन क्षेत्र में तुर्की की सेना कुर्द वाईपीजी विद्रोहियों के खिलाफ दो माह तक चलने वाला एक सैन्य अभियान चला रही है। तुर्की के पश्चिमी सहयोगियों में से एक फ्रांस इस सैन्य अभियान का कड़ा आलोचक रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »