24 Apr 2024, 23:02:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोपीय संघ के प्रति वफादार स्लोवाकिया के नए प्रधानमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 2:12PM | Updated Date: Mar 23 2018 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रुसेल्स। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री पेटेर पेल्लेगरिनी ने कहा है कि यूरोपीय संघ के प्रति वफादारी उनकी प्राथमिकता है वह स्लोवाकिया में सत्तारुढ़ गठबंधन के मंत्रिमंडल की यूरोपीय संघ के वफादारी को सुनिश्चित करेंगे। 
पेल्लेगरिनी ने यूरोपीय संघ की राजधानी ब्रुसेल्स में आयोजित संघ के सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह स्लोवाकिया में सत्तारुढ़ गठबंधन के मंत्रिमंडल की यूरोपीय संघ के वफादारी को सुनिश्चित करेंगे। यूरोपीय संघ के प्रति वफादारी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पेल्लेगरिनी ने कहा, "मेरी प्रथम भूमिका सरकार के अपने सहयोगियों की यूरोपीय संघ के प्रति निष्ठा बनाये रखने की होगी।"  स्लोवाकिया का प्रधानमंत्री बनने के बाद सम्मेलन में देरी से पहुंचने पर पेल्लेगरिनी ने खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का पहला सम्मेलन है।"
गौरतलब है कि स्लोवाकिया के पूर्व प्रधानमंत्री रोबर्ट फिको ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था। फिको कई बार यूरोपीय संघ की नीतियों की आलोचना कर चुके थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »