25 Apr 2024, 15:48:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन की एंड्रिया जेफिराको बनी दुनिया की बेस्ट टीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 10:36AM | Updated Date: Mar 22 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की रहने वाली एंड्रिया जेफिराको दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीचर चुनी गर्इं। आर्ट्स और टेक्सटाइल की शिक्षा देने वाली एंड्रिया ने चौथे वार्षिक वर्क फाउंडेशन ग्लोबल टीचर प्राइज-2018 अपने नाम किया है। दुबई में दिए गए इस पुरस्कार के साथ उन्हें 6.5 करोड़ रुपए की राशि भी भेंट की गई। यह पुरस्कार पाने वाली वे पहली यूके टीचर हैं।
 
इस प्रतियोगिता में टर्की, साउथ अफ्रीका, कोलंबिया, फिलिपींस, यूएस, ब्राजील, बेल्जियम, आॅस्ट्रेलिया और नॉर्वे सहित 173 देशों के 30 हजार शिक्षकों ने भाग लिया था, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए एंड्रिया ने यह खिताब अपने नाम कर लिया। उन्हें दुबई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतौम ने सम्मानित किया।
 
बताई छात्रों की परेशानियां
इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद एंड्रिया ने छात्रों की परेशानियों के बारे में बताया कि वह किस तरह घर के शोरगुल वाले माहौल में पढ़ाई करते हैं। उनके अनुसार एक रूम में अकेले बैठकर पढ़ाई करना भी बहुत मुश्किल भरा होता है। यहां तक कि कई छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए बाथरूम में जाकर पढ़ना पड़ता है। गौरतलब है एंड्रिया ने टीचिंग के साथ साथ और भी कई सराहनीय कार्य किए हैं।

वर्ष 2015 से दिया जा रहा ग्लोबल टीचर प्राइज
ग्लोबल टीचर प्राइज की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। इसे टीचिंग प्रोफेशन को एक सम्मान देने के उद्देश्य से शुरू किया गया। इस पुरस्कार के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन ग्लोबल टीचर प्राइज अकादमी की ओर से किया जाता है, जिसमें शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट, हेडटीचर, पत्रकार, लोक अधिकारी, कंपनी डायरेक्टर जैसे लोग शामिल होते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »