20 Apr 2024, 16:52:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की ने इराक में मार गिराए 12 विद्रोही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 4:22PM | Updated Date: Mar 21 2018 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की की सेना ने इराक के उत्तरी इलाके में हवाई हमले कर विद्रोहियों को निशाना बनाया। बताया गया है कि इस हमले में 12 विद्रोही मारे गए हैं। तुर्की की सेना ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 
सेना के मुताबिक यह हवाई हमले उत्तरी इराक के हकुर्क क्षेत्र को निशाना बनाकर किये गये। सेना ने कहा कि पीकेके के यह विद्रोही हमले की योजना बना रहे थे। सेना ने ट्वीट कर कहा कि 20 मार्च को उत्तरी इराक के हकुर्क क्षेत्र में किये गये हवाई हमलों में अलगाववादी विद्रोही संगठन पीकेके के कम से कम 12 हथियार बंद लड़ाके मारे गये हैं। 
गौरतलब है कि तुर्की की सेना उत्तरी इराक में पीकेके के ठिकानों को निशाना बनाकर लगातार हमले करती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »