28 Mar 2024, 22:32:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जानिए म्यांमार के राष्ट्रपति ने अपने पद से क्यों दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 1:46PM | Updated Date: Mar 21 2018 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यंगून। म्यांमार के राष्ट्रपति हतिन क्वा ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी गई।  
फेसबुक पर की गई पोस्ट के मुताबिक क्वा ने अपने वर्तमान कर्त्तव्यों तथा जिम्मेदारियों से मुक्त होकर आराम करने के लिये यह कदम उठाया है। क्वा का पद प्रमुख रूप से औपचारिक है और वह म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के नजदीकी सहयोगी रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू की ने ही क्वा को राष्ट्रपति नियुक्त किया था, क्योंकि देश के संविधान के प्रावधानों के तहत वह राष्ट्रपति का पद नहीं संभाल सकतीं। 
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से स्थानीय मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि क्वा स्वस्थ नहीं हैं, लेकिन उनके अधिकारियों ने इन खबरों का खंडन किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »