20 Apr 2024, 18:43:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक अप्रैल से द.कोरिया और अमेरिका की सेनाएं करेंगी युद्धाभ्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:30PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त रूप से होने वाले वार्षिक युद्धाभ्यास की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। द. कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
दक्षिण कोरिया ने जनवरी महीने अमेरिका के साथ अपने संयुक्त युद्धाभ्यास को शीतकालीन ओलंपिक के मद्देनजर स्थगित करने पर सहमति जताई थी। इसके बाद शीतकालीन खेलों से पहले दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच दो वर्ष के अंतराल के बाद पहली बार औपचारिक बातचीत हुई। 
दक्षिण कोरिया के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिका के 17 हजार और दक्षिण कोरिया के तीन लाख सैनिकों के हिस्सा लेने का अनुमान है। इस वर्ष होने वाले संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिका के परमाणु हथियार ले जाने वाले विमान शामिल नहीं होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »