25 Apr 2024, 03:55:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुरक्षा देने के वादे पर चुनाव जीते मुहम्मदू बुहारी लगे गंभीर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:26PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आबुजा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में दाप्चि शहर के निकट आतंकवादी संगठन बोको हराम ने 110 स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया। जबकि इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट किया गया था, लेकिन सुरक्षा बलों ने इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने इस बात का दावा किया है।
दाप्चि से गत 19 फरवरी को 11 से 19 वर्ष आयु की स्कूल छात्राओं का बोको हराम के आतंकवादियों ने सामूहिक अपहरण कर लिया था। वर्ष 2014 में चिबोक शहर से 276 छात्रों के सामूहिक अपहरण के बाद नाइजीरिया में बोको हराम की गतिविधियों को वैश्विक पटल पर ला खड़ा कर दिया। वर्ष 2015 में चुनावी जीत के साथ सत्ता में आए राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने अपने पूर्ववर्ती पर लोगों को सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया था तथा बोको हराम को परास्त करने का वादा किया था, लेकिन अब उन पर भी वैसे ही आरोप लगाए जा रहे हैं जो वह अपने विपक्षी पर लगाया करते थे। 
एम्नेस्टी के नाइजीरिया की निदेशक ओसाई ओजिगो ने अपनी रिपोर्ट में कहा,"नाइजीरियाई अधिकारी नागरिकों की रक्षा के अपने कर्तव्य में विफल रहे हैं, जैसा कि चार साल पहले उन्होंने चिबोक में किया था। बार-बार बोको हराम लड़ाकों के दाप्चि की ओर बढ़ने की चेतावनी मिलने के बावजूद, लगता है कि पुलिस और सेना ने अपहरण को टालने के लिए कुछ नहीं किया।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »