24 Apr 2024, 07:52:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी प्रिंस ने जेल से रिहा होने के लिए सरकार से किया गुप्त समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:16PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। सऊदी अरब के प्रिंस तथा किंगडम होल्डिंग कंपनी के प्रमुख अलवलीद बिन तलाल की जेल से रिहाई को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तलाल ने अपने जेल से रिहा होने के लिए सरकार के साथ एक गुप्त समझौता किया था। 
प्रिंस तलाल ने ब्लूमबर्ग टेलीवीजन से साक्षात्कार में कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक अभियान के तहत तीन महीने तक हिरासत में रहने के बाद उन्होंने रिहाई के लिए सरकार के साथ एक गुप्त समझौता किया है।
प्रिंस ने सरकार के साथ समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि ग्लोबल इंवेस्टमेंट कंपनी में उनका अब भी 95 फीसदी शेयर हैं।
गौरतलब है कि प्रिंस तलाल को इस साल जनवरी के आखिर में रिहा किया गया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच के बाद कुल 11 राजकुमारों को गिरफ्तार किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »