19 Apr 2024, 07:22:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्पेन के व्यापारी की मेक्सिको में गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:00PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। फायरिंग की इन घटनाओं में स्पेन के एक व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 
मेक्सिको सिटी एटॉर्नी जनरल की प्रवक्ता ई गारिदो ने बताया कि स्पेन के व्यवसायी जोस गोंजालेज को शनिवार को सुबह में मिगुएल हिदालगो इलाके में गोली मारी गई। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने बाद में दम तोड़ दिया। 
वक्तव्य में घटनास्थल को एक शांतिपूर्ण इलाका बताते हुए कहा कि गोली चलाये जाने की घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कितने लोग शामिल थे। 
स्पेनिश समाचार पत्रों के मुताबिक गोंजालेज होटल और गैस स्टेशनों के व्यवसाय से जुड़े थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »