29 Mar 2024, 21:15:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हमले में घायल हुए इजरायल के सुरक्षा सैनिक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 2:34PM | Updated Date: Mar 19 2018 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यरुशलम। इजरायल की राजधानी यरुशलम में संदिग्ध फिलिस्टीनी हमलावर के हमले में घायल हुए एक सुरक्षा सैनिक की इलाज के दौरान अस्पताल में मोत हो गई। 
इजरायल के एम्बुलेंस सेवा के प्रवक्ता मैगेन डेविड एडम ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के शरीर के ऊपरी हिस्से पर हमला किया गया था और उसे गंभीर अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया था। पुलिस प्रवक्ता मिकी रोजेनफेल्ड ने बताया कि मृतक की उम्र 30 वर्ष थी और वह निजी सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने गोली मारकर हमलावर की भी हत्या कर दी। 
इजरायल की शिन बेट सिक्युरिटी एजेंसी ने बताया कि हमलावर का नाम अब्देल रहमान बनी फेडल (28) था।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »