26 Apr 2024, 04:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के टेक्सास में विस्फोट, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 2:05PM | Updated Date: Mar 19 2018 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑस्टिन। अमेरिका के टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में रविवार को बम धमाक हो गया। घटना में दो लो घायल हुए हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के 500 से अधिक अधिकारी जांच में जुट गए हैं।  

पुलिस प्रमुख ब्रायन मैनली ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  उन्होंने कहा कि विस्फोट के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है।  उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहने तथा किसी प्रकार की संदिग्ध चीजों को नहीं छेड़ने की भी अपील की। हालांकि उन्होंने ताजे विस्फोट और पूर्व में हुए पार्सल बम विस्फोट की घटनाओं में कोई संबंध होने के बारे में कुछ नहीं कहा। 

एफबीआई ने ट्विटर पर कहा कि इसके अधिकारी रविवार के शहर के पश्चिम की ओर एक आवासीय परिसर में कल हुए विस्फोट के स्थल पर मौजूद हैं। एफबीआई के 500 से अधिक अधिकारी घटना की जांच में स्थानीय पुलिस की मदद कर रहे हैं। घटनास्थल पूर्व में हुए बम विस्फोट स्थल से कई मील की दूरी पर है। गौरतलब है कि इसी माह के शुरुआत में तीन पार्सल बम के विस्फोट में दो लोग मारे गये थे और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »