19 Apr 2024, 12:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया का राजनीति का बदला परिदृश्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 3:55PM | Updated Date: Mar 17 2018 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजनीति में एक नया चेहरा शामिल हो गया है। ये चेहरा इंडोनेशिया के पूर्व राष्‍ट्रपति सुहार्तो के छोटे बेटे हौतोमो उर्फ टॉमी का है। 
बर्कराय पार्टी के महासचिव बदरुद्दीन अंदी पिचुनांग ने कहा कि 2019 के इंडोनेशिया के चुनाव में उनकी पार्टी मौजूदा सरकार के एक विकल्‍प के रूप में सामने आएगी। लोग स्थिरता और मजबूत आर्थिक विकास के लिए सुहार्तो के युग को याद करते हैं। उधर, हौमोतो ने कहा कि हम देश को फिर से विकास की राह पर लेकर जाना चाहते हैं। जो समय गुजर गया है, वो अब अतीत हो गया है। बता दें कि बर्कराय ने 80 सीट जीतने का महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य रखा है।
-सुहार्तो ने 32 साल किया इंडोनेशिया पर शासन
सुहार्तो ने 32 साल तक मजबूती के साथ इंडोनेशिया पर शासन किया। वह इंडोनेशिया के सैनिक शासक और दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनका कार्यकाल 1967 से 1998 तक रहा। सुहार्तो सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल थे। एक अनुमान के अनुसार इनके शासनकाल में 5 लाख इंडोनेशियन नागरिक मारे गए। सुहार्तो के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने देश को गरीबी के गर्त से निकाला। लेकिन 1998 में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। सुहार्तो पर भ्रष्‍टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप लगे, जिसके बाद लोकतंत्र समर्थकों ने उन्‍हें बर्खास्‍त कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »