20 Apr 2024, 16:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

घौता में रूस ने फिर बरसाए बम, 31 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 4:20PM | Updated Date: Mar 16 2018 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घौता क्षेत्र के कफ्र बाटना गांव में रूसी लड़ाकू विमानों ने फिर बम बरसाए। इन हवाई हमलों में कम से कम 31 नागरिक मारे गए हैं। इस बात की जानकारी सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने शुक्रवार को दी। 

ब्रिटेन स्थित संगठन के निदेशक रामी अब्दुलरहमान ने कहा कि रूसी हवाई हमलों में छह बच्चों सहित कम से कम 31 लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि इस हमले में अनेक लोग घायल हो गए हैं और नाजुक हालत में हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »