20 Apr 2024, 07:46:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान ने परमाणु बम बनाया, तो हम भी बनाएंगे : सऊदी अरब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2018 10:34AM | Updated Date: Mar 16 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियाद। सऊदी अरब के 32 वर्षीय शाहजादे ने कहा है कि यदि ईरान परमाणु बम बनाएगा, तो उनका देश भी ऐसा ही करेगा। उन्होंने यह बात गुरुवार को जारी एक टीवी को दिए जाने वाले इंटरव्यू के पूर्वावलोकन में कही। शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने सीबीएस टीवी को दिए इस प्रिव्यू साक्षात्कार में कहा कि सऊदी अरब परमाणु बम हासिल नहीं करना चाहता, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि अगर ईरान परमाणु बम बनाएगा, तो हम भी जल्द से जल्द उसका अनुसरण करने में पीछे नहीं हटेंगे। यह साक्षात्कार रविवार को प्रसारित होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »