29 Mar 2024, 05:33:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेनेगल के एक गांव में गिरा सैन्य हेलीकॉप्टर, 8 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 4:52PM | Updated Date: Mar 15 2018 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डाकार। अफ्रीकी महाद्वीप के देश सेनेगल में एक सैन्य हेलीकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये।

सैन्य प्रवक्ता ए नदिये ने बताया कि एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने देश के दक्षिणी क्षेत्र कासमांस से राजधानी डाकार के लिए उड़ान भरी थी। उसे चेतावनी के संकेत मिले थे। आपात लैंडिंग के दौरान वह मिसिरा गांव में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। हेलीकॉप्टर पर 20 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का  फिलहाल पता नहीं चल सका है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »