29 Mar 2024, 13:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाईजीरियाई स्कूल पर बोको हरम हमले के बाद 105 छात्राएं गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 10:41AM | Updated Date: Feb 25 2018 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नाईजीरिया। हफ्ते की शुरुआत में उत्तर-पूर्वी नाईजीरिया के एक स्कूल में बोको हरम की ओर से किए गए हमले के बाद सौ से ज्यादा स्कूली छात्राएं गायब हैं। ये बात अभिभावकों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सामने आई।
 
योब स्टेट के डाप्चि के अभिभावकों ने कहा कि हमले के बाद उन्होंने एक सपोर्ट ग्रुप, जो 2014 की उस घटना की याद दिलाता है, जिसमें साल 2014 में चिबोक से 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं का अपहरण किया गया था। नए बनाए गए ग्रुप के चेयरमैन बशीर मंजो ने कहा हमारा पहला कदम सभी गायब लड़कियों की एक व्यापक सूची तैयार करना है। इसलिए फिलहाल हमने 105 नामों की सूची तैयार की है।
 
अपहरण की आशंका
भारी गोला-बारूद से लैस आतंकियों ने दूर देहात इलाके में स्थित एक बोर्डिंग स्कूल पर सोमवार को धावा बोला था, जिसके बाद सहमे छात्र-छात्राएं वहां से भागकर जंगलों में छुप गए। इसके बाद कई छात्राएं अब तक अपने घर नहीं लौटीं। न ही उनके बारे में कोई जानकारी मिली।
 
इसके चलते इस बात की आशंका बढ़ गई है कि उक्त छात्राओं का अपहरण कर लिया गया। इस बीच एक बार उम्मीद की किरण जागी, जब योग स्टेट गवर्नर इब्राहिम गैदम ने अपहरण की पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ लड़कियों को छुड़ा लिया गया है। हालांकि बाद में उनके प्रवक्ता ने माफी मांगी और बताया कि गलत सूचना प्रकाशन के चलते वे भ्रमित हो गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »