29 Mar 2024, 06:18:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेना की चौकी पर तालिबानी हमला, 18 जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 3:15PM | Updated Date: Feb 24 2018 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लश्कर गाह। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फराह में एक आतंकी हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। तालिबानी आतंकियों ने सेना की एक चौकी को अपना निशाना बनाया। साथ ही राजधानी काबुल में हुए एक आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ घायल हो गये।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता डी वजीरी ने हमले को लेकर कहा कि बड़ी संख्या में आये तालिबानी आतंकवादियों ने सेना की अग्रिम चौकी पर हमला कर दिया जिसमें 18 सैनिक मारे गये और दो घायल हो गये। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके दो सदस्य भी मारे गये हैं। दक्षिणी प्रांत हेलमंड की राजधानी लश्कर हाग में शनिवार को एक आत्मघाती हमलावर के कार विस्फोट कर दिया जिसमें एक नागरिक मारा गया और आठ घायल हो गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »