29 Mar 2024, 17:26:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार के राखिन प्रांत में सीरियल बम ब्लास्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2018 1:45PM | Updated Date: Feb 24 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यांगून। म्यांमार के राखिन प्रांत की राजधानी सितवे में शनिवार तड़के सीरियल बम ब्लास्ट हुए। एक के बाद एक तीन बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। प्रांतीय पुलिस के प्रमुख कर्नल ओंग म्यात मोइ ने बताया कि सीरियल बम ब्लास्ट की घटन के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है तथा शहर से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों की नाकेबंदी करके जांच की जा रही है। 

पुलिस प्रवक्ता कर्नल म्यो थु सोई ने कहा कि पुलिस-प्रशासन विस्फोट करने के लिए जिम्मेदार लोगों को तलाश कर रही है।  प्रातीय सरकार के मुखर अधिकारी तिन माउंग स्वे के घर के पिछवाड़े में पहला बम विस्फोट होने की घटना सुबह साढ़े चार बजे हुयी। अन्य दो विस्फोट हाई कोर्ट और भू सर्वेक्षण कार्यालय के पास हुए।  पुलिस के मुताबिक शहर में तीन और देसी बम बरामद किये गये। जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

 इन हमलों की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है। रोहिंग्या आतंकवादियों के ट्विटर अकाउंट अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी पर भी कोई नयी पोस्ट अभी तक देखने को नहीं मिली है। राखिन प्रांत आतंकवादी समूह अरकान आर्मी का भी गढ़ बताया जाता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »