28 Mar 2024, 20:43:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

समझौते के अनुसार परमाणु कार्यक्रम चला रहा ईरान: आईएईए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 2:54PM | Updated Date: Feb 23 2018 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु वॉचडॉग अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समझौते के अनुसार सही ठहराया है। रिपोर्ट में कहा है कि ईरान वर्ष 2015 में बड़े देशों के साथ किये गये परमाणु समझौते की शर्तों के अनुसार ही अपने परमाणु कार्यक्रमों को चला रहा है। 
आईएईए की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने समझौते के अनुसार यूरेनियम परमाणु भंडार की न्यून संवर्धन की सीमा को पार नहीं किया है और तय सीमा 3.67 प्रतिशत से अधिक यूरेनियम संवर्धन नहीं किया। 
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ किये गये परमाणु समझौते को दोषयुक्त मानते हुए कड़ी निंदा कर चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »