29 Mar 2024, 01:51:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उप प्रधानमंत्री जॉयस देंगे इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 1:46PM | Updated Date: Feb 23 2018 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। पूर्व मीडिया सचिव के साथ विवाहेत्तर संबंधों में फंसे ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नाबी जॉयस आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के नेता पद से हट जायेंगें और मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे देंगें। 
जॉयस ने कहा कि वह सोमवार को नेशनल पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगें। प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल की गठबंधन सरकार में यह पार्टी भी शामिल है। हालांकि टर्नबुल सरकार का बचाव करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद में बने रहेंगे। कैथोलिक ईसाई जॉयस पिछले 24 वर्षों से विवाहित जीवन जी रहे हैं। उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी पारिवारिक मूल्यों के आधार पर ही चलाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »