26 Apr 2024, 03:51:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नीदरलैंड ने आर्मेनियाई नरसंहार को जातिसंहार माना, तुर्की ने की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 11:56AM | Updated Date: Feb 23 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। नीदरलैंड की पार्लियामेंट ने प्रथम युद्ध के दौरान वर्ष 2015 में हुए आर्मेनियाई नरसंहार को जातिय संहार के तौर पर मान्यता दे दी। तुर्की ने हालांकि नीदरलैंड के इस कदम की कड़ी निंदा की है। नीदरलैंड की पार्लियामेंट ने एक प्रस्ताव पास करके प्रथम युद्ध के दौरान वर्ष 2015 में हुए 15 लाख लोगों के इस नरसंहार को अपनी मान्यता दे दी। नीदरलैंड के 150 में से केवल तीन सांसदों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। 
 
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक लिखित बयान में कहा कि यह निर्णय कानूनी तौर पर बाध्यकारी और मान्य नहीं है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने साथ ही इस बात का भी उल्लेख किया कि नीदरलैंंड सरकार ने यह कहा है कि यह उनका आधिकारिक नीति नहीं है। 
 
नीदरलैंड की पार्लियामेंट द्वारा इस प्रस्ताव को पास करने के बाद दोनों देशों के बीच तल्खी और अधिक बढ़ने की आशंका है। पिछले वर्ष नीदरलैंड ने तुर्की के मंत्री पर नीदरलैंड में प्रचार करने पर रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि तुर्की हमेशा से 15 लाख आर्मेनियाई लोगों की हत्या को नरसंहार या जातिय संहार मानने से इंकार करता रहा है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »