25 Apr 2024, 11:07:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चोल परमाणु मुद्दे पर वार्ता के लिए सबसे उपयुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 11:50AM | Updated Date: Feb 23 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में भाग लेने के लिए भेजे जा रहे उत्तर कोरियाई अधिकारी किम योंग चोल को अंतर कोरियाई और परमाणु मुद्दे पर वार्ता के लिए सबसे 'उपयुक्त व्यक्ति' बताया जाता है। दक्षिण कोरिया की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने खुफिया एजेंसी के द्वारा एक सांसद कांग सियोक हो को दी गई जानकारी के हवाले से इसकी पुष्टि की है। 
 
हो ने संवाददाताओं से कहा,"अनुमान लगाया जा सकता है लेकिन यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि किम योंग चोल ने आदेश दिया।"  किम योंग चोल पूर्व में उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी रीकोनाइंसेंस जनरल ब्यूरो के प्रमुख थे। उनके कार्यकाल के दौरान चैओनैन डूबने की घटना हुई थी। उत्तर कोरिया ने इस घटना में अपना हाथ होने से साफ इंकार किया था जिसमें 46 नाविकों की डूबने से मौत हो गई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »