19 Apr 2024, 07:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूस्खलन - 5 लोगों की मौत, कई लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 6:44PM | Updated Date: Feb 22 2018 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के जकार्ता द्वीप में गुरूवार को भूस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग लापता हैं। राष्ट्रीय राहत एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता एस पी नुग्रोहो ने बयान जारी कर बताया कि द्वीप के एक मध्यवर्ती गांव में हुए भूस्खलन में 15 लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल भारी मशीन से बचाव काम शुरू नहीं हुआ है। कई लोगों के जमीन में दबने की आशंका है। 
 
एजेंसी के अधिकारी एन  इस्रोदिन  ने मेट्रो टेलीविजन से  कहा - बचाव दल की टीम फिलहाल  नहीं  पहुंच पाई है। भूस्खलन के कारण कई सड़कों का संपर्क टूट गया है। एक स्थानीय मेयर ने कहा कि बचाव दल के दो सदस्य घटना स्थल पर पहुंचने की कोशिश में हैं। कुछ घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है और एक महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »