25 Apr 2024, 19:18:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

99 की उम्र में बिली ग्राहम का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 2:30PM | Updated Date: Feb 22 2018 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। इसाई धर्म के प्रसिद्ध उपदेशक बिली ग्राहम का बुधवार को निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।  
ग्राहम का निधन उत्तरी कैरोलिना के मोंट्रीट स्थित उनके आवास पर हुआ। वह कुछ वर्षो से कई बीमारियों से जूझ रहे थे। वह अमेरिका के कई राष्ट्रपतियों के सलाहकार भी रह चुके थे। बिली ग्राहम रिचर्ड निक्सन से लेकर अब तक कई राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के पादरी रह चुके थे। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक प्रकट किया है। 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा "महान बिली ग्राहम नहीं रहे। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं था। इसाई और अन्य धर्मों के लोग उनकी कमी महसूस करते रहेंगे।" ग्राहम के परिवार में दो बेटे, तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन 14 जून 2007 को हो गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »